By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM सुक्खू ने बुलाई आपात बैठक… सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM सुक्खू ने बुलाई आपात बैठक… सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
himachalNews

CM सुक्खू ने बुलाई आपात बैठक… सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/09 at 3:04 PM
Share

Shimla, Sanju (TSN)-भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई, जिसमें सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और प्रमुख विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए।

 

मुख्यमंत्री ने दिए एहतियातन कदम उठाने के निर्देश

सीएम सुक्खू ने जानकारी दी कि पठानकोट में हुए ड्रोन हमले को देखते हुए हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों—नूरपुर और इंदौरा—में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत पड़ने पर ब्लैकआउट जैसे सुरक्षात्मक उपाय लागू करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

 

आपात सेवाएं रहेंगी 24 घंटे सक्रिय

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, गृह विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सामान्य प्रशासन विभाग जैसे सभी जरूरी कार्यालय 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके अलावा, सभी जिलों में पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य आपात सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी स्थिति से त्वरित रूप से निपटा जा सके।

 

जनता से अपील – सतर्क रहें, घबराएं नहीं

सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल में फिलहाल कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन एहतियातन सतर्कता बरतना जरूरी है।

TAGGED: Shimla CM Sukhwinder singh sukhu
Chandrika May 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एयर स्ट्राइक का असर: शिमला सहित पर्यटन स्थलों पर गिरा सैलानियों का आंकड़ा
Next Article Minister Jagat Singh Negi राजस्व मंत्री बोले…हिमाचल-चीन सीमा पर शांति.. लेकिन सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता जरूरी:
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?