नालागढ़ : जगत सिंह – पुलिस थाना बद्दी के तहत 5.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में दशहरा मैदान फेस 2 बद्दी निवासी शहादत अली ने बताया कि बीते दिनों बद्दी से 14 हजार का फोन लिया था। एक व्यक्ति ने एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की कॉपी और साइन कागज लेकर नए फोन में पुराना सिम डालकर दिया था। कुछ दिनों बाद सिम अचानक बंद हो गया। इस दौरान बैंक से पैसा निकालने लगा तो इसके खाते में सिर्फ 13 रुपए थे, जबकि इससे पहले उसके अकाउंट में साढ़े पांच लाख रुपए जमा थे। जब बैंक से स्टेटमेंट निकाली तो पता लगा कि इसका पैसा किसी राजेश व विजय के खाता में ट्रांसफर हुआ है। थाना बद्दी के तहत शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
