By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देश के टॉप 100 दमदार नेताओं में शामिल हुआ सीएम सुक्खू का नाम, हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि:नरेश चौहान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > देश के टॉप 100 दमदार नेताओं में शामिल हुआ सीएम सुक्खू का नाम, हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि:नरेश चौहान
himachalpolitical

देश के टॉप 100 दमदार नेताओं में शामिल हुआ सीएम सुक्खू का नाम, हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि:नरेश चौहान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/02 at 11:44 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: देश के टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल हो गया हैं। एक संस्था की ओर से जारी सूची में सुखविंदर सिंह टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में 79वें नंबर पर हैं। सौ दमदार नेताओं में शामिल होने पर सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि सौ दिन के कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना हिमाचल के लिए गौरव की बात हैं। जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कड़े फैसले लिए उसको देखते हुए उन्हें यह उपलब्धि मिली हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में  हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने का फ़ैसला लिया हैं। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने का फैसला लिया है ओर दस साल का रोडमैप तैयार किया हैं। साथ ही सरकार को चलाने के लिए जिस तरह से कड़े फैसले ले रहे हैं, उसको देखते हुए उन्हें देश के सौ प्रभावशाली नेताओं की सूची में मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। यह सीएम सुक्खू के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर  प्रदेश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे।
वहीं उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने देश में भारत और जोड़ों यात्रा निकाली उससे भाजपा पूरी तरह से बौखला गई हैं। इसी के चलते षड्यंत्र के तहत भाजपा कि केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करवाई गई हैं। राहुल गांधी लगातार अदानी समूह को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन भाजपा उसका कोई जवाब नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ आज पूरा देश खड़ा है और आने वाले चुनावों में देश की जनता उन्हें जवाब देगी।
नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार
शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। चुनाव को लेकर रोस्टर जारी कर दिया गया हैं। उन्होंने भाजपा पर नगर निगम चुनावों से भागने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन भाजपा ने जानबूझकर इन चुनावों को टालने की कोशिश की और अभी भी चुनाव ना हो ऐसी परिस्थितियां खड़ी की जा रही हैं। कांग्रेस नगर निगम चुनाव करवाना चाहती है लेकिन अब फिर से भाजपा के पार्षद कोर्ट में जाकर इन चुनावों को टालने की कोशिश कर रहे हैं।
TAGGED: achievement, CM, Country, included, Shimla, sukhu, top 100 strong leaders
admin April 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फ़ोरलेन नूरपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 के विस्तारीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर,दुकानदारों की बढ़ी परेशानी
Next Article कुनिहार नालागढ़ सड़क पर जेपला गांव के समीप पेट्रोल पंप की बिल्डिंग हुई धराशाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?