संजीव महाजन,नूरपुर: फ़ोरलेन नूरपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 के विस्तारीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा हैं। फोरलेन कार्य के चलते कस्बा जसूर में दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।
सुदर्शन शर्मा ने बताया की फ़ोरलेन नूरपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 के विस्तारीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ हैं,लेकिन मुख्य मार्केट जसूर में गाड़ियों का आवागमन पूर्णता बाधित हैं जिसका मुख्य कारण अधिकृत निर्माण कंपनी की ओर से बरसाती पानी की निकासी का किसी भी प्रकार का प्रावधान नहीं रखना हैं,जिस कारण दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहक व यात्री भी दिक्क़त में हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकृत निर्माण कंपनी को अतिशीघ्र आधुनिक तकनीक के माध्यम से कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करना चाहिए ताकि यात्रियों का आवागमन बना रहे।
