शिमला : कमल भारद्वाज – पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अब राजनीतिक दलों ने स्टार प्रचारक भी उतार दिए हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर रहेंगे। कांग्रेस पार्टी की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। तो वहीं, नगालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे।
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू त्रिपुरा में करेंगे चुनाव प्रचार
Leave a comment
Leave a comment
