संजीव महाजन,नूरपूर: प्रदेश में सर्दियों के दिनों में जगह-जगह तेंदुए सड़क पर ओर रियायशी इलाकों के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के चलते होते हुए हैं मैदानी इलाकों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को पुलिस जिला नूरपूर के थाना नूरपुर के तहत गांव कोटपलाहडी खड्ड के किनारे जंगल में किसी व्यक्ति की ओर से जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए तार लगा में एक तेंदुआ फंस गया।
गांव के लोगों ने जब तेंदुए को देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं तार में फंसे हुए तेंदुए को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ी ओर लोगों ने तेंदुए की वीडियो बनाने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने फोन करके पालमपुर में वाइल्डलाइफ विभाग को सूचित कर दिया जोकि तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने तार में फंसे तेंदुए को बेहोश करके उसका रेस्क्यू किया और वाइल्डलाइफ विभाग टीम उसे अपने साथ पालमपुर लेकर गई ।
