संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर विधानसभा में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते पंचायत मिझग्रा, लदौडी़ व पुदर में लैंड स्लाइड व भूस्खलन सेकई घरों को नुकसान हुआ हैं। इन प्रभावित क्षेत्रों में शुक्रवार को नूरपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक अजय महाजन ने दौरा किया ओर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। नूरपुर में इसके इलावा भी कई पंचायतों बारिश की वजह नुकसान हुआ हैं।
कांग्रेस पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि मैंने अभी दूसरी पंचायत दौरा किया हैं। तीसरी पंचायत में मैंने अभी जाना इससे पहले मैं मिझग्रा पंचायत में गया था। अब लदोडी पंचायत में आया हूं वहां भी 12 परिवार प्रभावित हुए हैं। पंचायत लदोडी में भी 12 प्रभावित हुए हैं जिसमें छ: परिवारों के घर तो रहने के काबिल नहीं हैं बाकी घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा हैं।
उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री आए थे तो मैंने उन्हें बताया कि हमारे यहां तीन पंचायतों में पहाड़ी खिसकने से लोगों के घरों को काफ़ी नुकसान पहुंचा हैं। उन्होंने बताया की एसडीएम को बुला कर आदेश दिया है कि इन सब प्रभावितों का जो भी नुकसान हुआ हैं उन्हें जमीन या जो रिलीफ बनता हैं उन्हें दिया जाए । उन्होंने कहा कि वह इस मुसीबत की घड़ी में इन लोगों के साथ खड़े हैं साथ ही मैं सब प्रभावित लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम इस मुश्किल समय इनके साथ खड़े हैं।
