By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का विपक्ष पर प्रहार, शिक्षा सुधारों और राहत पैकेज को लेकर किया बड़ा दावा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का विपक्ष पर प्रहार, शिक्षा सुधारों और राहत पैकेज को लेकर किया बड़ा दावा
himachalpolitical

सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का विपक्ष पर प्रहार, शिक्षा सुधारों और राहत पैकेज को लेकर किया बड़ा दावा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/19 at 5:04 PM
Share

Hamirpur, Arvind-:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल प्रबंधन तथा प्रशासन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कर दी गई है और अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बिट्टू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और राज्य अब शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी पाँच राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यटन और पर्यावरण के क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं। हाल ही में सरकार की पहल पर हमीरपुर के 40 युवाओं को विदेश में रोजगार प्राप्त हुआ है, जो प्रदेश की दिशा और सोच को दर्शाता है।

विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आपदा राहत पैकेज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। बिट्टू ने सवाल उठाया कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो जयराम ठाकुर और उनके सांसद अपने क्षेत्रों के लिए पर्याप्त राहत पैकेज क्यों नहीं ला पाए? उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आई प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद केंद्र सरकार से अपेक्षित सहायता नहीं मिल पाई है।बिट्टू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनता को राहत देने और विकास को गति देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जबकि विपक्ष केवल आलोचना में व्यस्त है।

TAGGED: Hamirpur CM media advisor Sunil sharma
Chandrika November 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ CPI ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, लोकतंत्र व रोजगार पर जताई चिंता
Next Article सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शिमला में निकली एकता यात्रा, सांसद सुरेश कश्यप बोले– हिमाचल को उसका हक मिलना चाहिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?