By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पेट्रोल और डीजल से किफायती CNG… अब मंडी से मनाली तक खुलने लगे सीएनजी स्टेशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पेट्रोल और डीजल से किफायती CNG… अब मंडी से मनाली तक खुलने लगे सीएनजी स्टेशन
himachalNews

पेट्रोल और डीजल से किफायती CNG… अब मंडी से मनाली तक खुलने लगे सीएनजी स्टेशन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/27 at 1:50 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- भारत सरकार ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए पेट्रोल और डीजल के स्थान पर दूसरे विकल्पों को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि अब सीएनजी जैसे ईंधन को अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में सीएनजी की खपत न के बराबर है और इसका मुख्य कारण इसकी यहां पर कम उपलब्धता होना है। लेकिन सरकार ने अब इसकी उपलब्धता को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

जनवरी महीने से मंडी जिला में खुलेंगे दो सीएनजी स्टेशन

गैसोनेट कंपनी को मंडी, कुल्लू, लाहुल स्पिति और किन्नौर जिलों में सीएनजी के स्टेशन खोलने का जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी ने मनाली के साथ लगते रांगड़ी में पहला सीएनजी स्टेशन खोल दिया है जबकि मंडी जिला के टकोली में शेषनाग फिलिंग स्टेशन और झीड़ी में हरबंश लाल फिलिंग स्टेशन पर जनवरी महीने में दो नए स्टेशन शुरू करने जा रही है। इनका कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। गैसोनेट के प्रोजेक्ट लीड सहायक प्रबंधक अलख तिवारी ने बताया कि मनाली के रांगड़ी में आईओसीएल के साथ यह स्टेशन खोला गया है। यहां पर पूरी तरह से लोगों को सीएनजी की सुविधा मिल रही है जबकि जनवरी महीने में मंडी जिला में दो और सीएनजी स्टेशन शुरू होने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंडी, कुल्लू, लाहुल स्पिति और किन्नौर में बड़ी संख्या में सीएनजी स्टेशन खोलने की योजना है जिसपर काम शुरू कर दिया गया है। यह प्रदूषण रहित ईंधन होता है जोकि अन्य ईंधनों के मुकाबले सस्ता पड़ता है और लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक से अधिक लोग इस ईंधन के इस्तेमाल की तरफ आगे बढ़ें, इसी दिशा में भारत सरकार के निर्देशों पर सीएनजी स्टेशन खोले जा रहे हैं।

TAGGED: Mandi CNG station started
Chandrika November 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लवी मेला में लगे स्टॉल…पारंपरिक मोटे अनाजों को उगा कर पा सकते है स्वरोजगार
Next Article खराब मौसम के चलते पर्यटकों के लिए बंद किया रोहतांग दर्रा…प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?