By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिला में फिर सक्रिय हुआ कोबरा गैंग, पंडोह वासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > मंडी जिला में फिर सक्रिय हुआ कोबरा गैंग, पंडोह वासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
crimehimachal

मंडी जिला में फिर सक्रिय हुआ कोबरा गैंग, पंडोह वासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Chandrika
Chandrika 6 Min Read
Updated 2023/01/22 at 9:28 PM
Share

मंडी : परी शर्मा – मंडी जिला के पंडोह क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कोबरा नामक गैंग बहुत ही सक्रिय हुआ है। यह गैंग हर किसी के पर जानलेवा हमला कर फरार हो जाता है । अब तक लगभग एक दर्जन के करीब जानलेवा हमले इस गैंग के द्वारा किए जा चुके हैं। इनके आतंक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने पहल करके एसपी मंडी के पास ज्ञापन सौंपा ।

एसपी मंडी ने दिलाया भरोसा की जाएगी सख्त कार्रवाई

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सदर थाने में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसमें ग्रुप में जाकर कुछ युवा मारपीट करते हैं और पिछली कुछ घटनाएं भी इससे संबंधित पाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी । पुलिस स्टेशन सदर में इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। पुख्ता जानकारी और सबूतों के आधार पर और लोग भी अगर इसमें शामिल पाए गए तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह पब्लिक के सहयोग से समाधान कर लेंगे और इस तरह की घटनाएं आने वाले समय में इस क्षेत्र में नहीं होंगी।

अकेले व्यक्ति को देखकर करते है मारपीट

पीडि़त के चाचा गामा अली ने कहा कि 17 जनवरी को टैक्सी चालक भतीजे राहुल के साथ मारपीट की गई जो कि कोबरा गैंग के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है लेकिन अजय कुमार जो इस गैंग का मास लीडर है वह अभी भी खुलेआम घूम रहा है जिसे पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि पीडि़त की हालत नाजुक है और उसके दिमाग का ऑपरेशन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने भी इस मामले में ढील छोड़ी है और उनके द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि रात दिन यह लोग कहीं भी बैठकर नशे करते हैं और लोगों को धमकाते हैं और बच्चों का स्कूल आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की तथा पंडोह क्षेत्र में गश्त के माध्यम से भी जो लोग खुलेआम घूम रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं उन्हें पकड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो 9797 नंबर की गाड़ी जिसमें यह लोग हथियार रखते हैं और वह गाड़ी कोबरा गैंग की गाड़ी के नाम से प्रसिद्ध है और लोग इस गाड़ी को देख कर ही डर जाते हैं । यह लोग अकेले व्यक्ति को देखकर मारपीट करते हैं और टैक्सी ड्राइवरों को भी बहुत परेशान करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है, लेकिन इन पर कोई भी सख्त कार्यवाही प्रशासन के द्वारा नहीं की गई। उन्होंने बताया कि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह सीधे तौर पर उन्हें सूचित करें वह खुद मौके पर जाकर कार्यवाही करेगी।

17 पंचायतों के लोगों में दशहत का माहौल

ग्राम पंचायत पंडोह के स्थाई निवासी बालकराम ने बताया की पंडोह में कोबरा नामक गैंग सक्रिय हुई है जिसने 17 पंचायतों के लोगों को प्रभावित किया हुआ है इसमें कुछ युवा जुड़े हैं जिन के आतंक से बच्चे स्कूल व कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं और महिलाओं के मन में डर फैला हुआ है। उन्होंने कहा की यह लोग कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है और पुलिस भी एक एफआईआर करती है और जमानत पर यह लोग छूट जाते हैं और बाहर आकर यह लोग स्थानीय जनता को परेशान करते हैं। पंडोह की जनता ने एसपी मंडी को ज्ञापन इसलिए सौंपा है कि बच्चे निडर होकर स्कूल व कॉलेज जा सके और कोबरा नामक गैंग के हर सदस्य को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा यह लोग मक्खियों की तरह आते हैं और किसी एक व्यक्ति की टांग बाजू तोड़ कर निकल जाते हैं और मंडी में भी इन्होंने आतंक फैलाया है। स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि इस आतंक से स्थानीय लोगों को निजात दिलाई जाए ताकि सभी निडर होकर अपने कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि एसपी ने हमें भरोसा दिलाया कि कार्यवाही हो रही है और यदि कोई ऐसा मामला आपको दिखता है तो आप सीधे तौर पर मुझे बताएं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन के कोरे आश्वासन है पहले भी इन पर कोई खास कार्यवाही नहीं की गई है।

TAGGED: Mandi cobra gang
Chandrika January 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मां चिंतपूर्णी के दरबार में रंगे हाथ पकड़ा जेबकतरा, पहले भी जेब काटने की घटनाओं को दे चुका हैं अंजाम
Next Article उच्च अधिकारियों से कर्मियों की समस्या का समाधान करने का आग्रह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?