बिलासपुर: सुभाष ठाकुर- जिला अंशकालीन जलवाहक कम सेवादार चतुर्थ श्रेणी महासंघ ने उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है कि कर्मियों की समस्या का समाधान किया जाए।
जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सर्किट हाउस बिलासपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान चमन लाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि अभी भी यह कर्मी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों के लिए उच्च अधिकारियों को अलग से चौकीदार कमरा मुहैया करवाने का आग्रह किया है। ताकि इन कर्मियों को समस्या न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों को दोबारा समस्याओं को लेकर अवगत करवाया जाए।
