नालागढ़ :जगत सिंह ( TSN)-बद्दी में पाकिस्तान कॉलोनी के नाम पर चर्चा के मामले को लेकर पुलिस ने गंभीरता दिखाई है। एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने खुद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की ।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बद्दी के तहत थाना पंचायत के भूपनगर गांव में एक कॉलोनी है,जहां से एक शरारती तत्व द्वारा शरारत की गई थी और कुरियर कंपनी को गलत नाम से पाकिस्तान नामक कॉलोनी नाम पर ऑर्डर बुक करवाया गया था । इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया है कि एक शरारती तत्व द्वारा ऑनलाइन कुरियर कंपनी को गलत पाकिस्तान कॉलोनी नामक पते पर आर्डर दिया गया था । अब पुलिस ने पूरी जाँच की तो पता चला कि इस नाम की यहां पर कोई भी कॉलोनी नहीं है । प्रवासी मजदूर द्वारा कुरियर कंपनी को गलत पता बताकर शरारत की गई है, जिस पर उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसे बद्दी पुलिस थाना में बुलवाया गया है। एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस तरह की कोई भी अफवाह या शरारत ना करें ताकि क्षेत्र का माहौल खराब ना हो सके।
