मंजूर पठान,चंबा: कराटे एशोसिएशन चंबा की ओर से करवाई जा रही प्रातियोगिता का गुरुवार को समापन समारोह हुआ। समापन समारोह के मौके पर एनपीएसईए राज्य सरकार व लोक निर्माण विभाग उपमंडल कोटी में कार्यरत सहायक अभियंता संजीव कुमार अत्री की ओर से बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जनजातीय भवन बालू में पहुंचने पर संजीव कुमार अत्री का भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी, बैच व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन मिंजर मेले के पहले दिन 23 जुलाई 2023 को हुआ था। इस कराटे प्रातियोगिता में लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल की ओर से किया गया था और आज इसका समापन समारोह हुआ हैं।
मुख्य अतिथि संजीव कुमार अत्री की ओर से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में अपनी रुचि रखनी चाहिए और खेल प्रतियोगिता में समय समय में भाग लेना चाहिए।
