राकेश,ऊना: विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय ऊना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक ओर सोशल मीडिया पेशेवरों के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित शर्मा ने की। बैठक में ऊना जिला में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक ओर सोशल मीडिया संबंधी दायित्वों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एडीसी ऊना ने बताया कि जिला ऊना के विधानसभा चुनावों से संबंधित विज्ञापनों व संदेशों के प्रमाणीकरण के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार समिति की ओर से प्रमाणीकृत विज्ञापन व संदेश ही मीडिया की ओर से प्रचारित व प्रसारित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना प्रमाणीकरण के किसी भी चुनावी विज्ञापन व संदेश का प्रचारित व प्रसारित करना वर्जित है। उन्होंने जिला के सभी संवाददाताओं, यूट्यूब चैनल व वेब पेज संचालकों से अपील की कि सिर्फ एमसीएमसी की ओर से प्रमाणिक विज्ञापनों व संदेशों का ही प्रचारित व प्रसारित करें।
डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आचार संहिता की उल्लंघनां से संबंधित कोई भी शिकायत सीविजल ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है ओर ऐसी शिकायतों का 100 मिनट के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वह सीविजल ऐप के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत करवाएं ओर युवा पीढ़ी को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
