Shimla,4 October -दिवाली के अवसर पर जिला शिमला में बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी एसडीएम को दिशा-निर्देश दिए हैं कि वे बाजारों में औचक निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
जिला प्रशासन ने बताया कि केवल लाइसेंसधारी दुकानदार ही पटाखे बेच सकेंगे। उल्लंघन करने पर अनाधिकृत स्टॉक जब्त करना, लाइसेंस रद्द करना और आपराधिक मामला दर्ज करना शामिल है।त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता की भी नियमित जांच होगी। खाद्य आपूर्ति विभाग थोक और खुदरा दुकानों में सामग्री की गुणवत्ता, पैकेजिंग और लेबलिंग का निरीक्षण करेगा।साथ ही, दुकानों में 100 किलोग्राम से अधिक गैस सिलेंडर स्टोर करना अवैध है। अवैध सिलेंडर की आपूर्ति पर सख्त कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को आदेश पंचायत स्तर तक साझा करने के निर्देश भी दिए हैं।जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अधिकृत विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदने और सुरक्षित दिवाली मनाने का आग्रह किया है।
