बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – भाजपा महिला मोर्चा सदर मंडल की बैठक बिलासपुर में सदर विधायक व जिलाध्यक्षा भुवनेश्वरी लुंबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में सदर मंडल महिला मोर्चा के 17 सितम्बर को कंदरौर में होने वाले सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुभाष ठाकुर ने बताया कि इस सम्मेलन में महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्षा एवं राज्य पिछड़ा कल्याण निगम हरियाणा की चेयरमैन निर्मल वैरागी मुख्यातिथि के रूप में शिकरत करेंगी । उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 3 हजार महिलाओं को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिसके लिए महिला मोर्चा के पदाधिकरियों के साथ बैठक की गई ओर महिलाओं को जिम्मेवारियां सौंप दी गई है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं को निगम की बस में किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की है ।जबकि महिलाओं को धुएं से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना और प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना से गैस कनैक्शन वितरित किए हैं। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाएं।
