संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर के मलाडी गांव में विकास को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई है। एक ओर भाजपा कांग्रेस पर इस क्षेत्र ने विकास के कार्य ना करने के आरोप लगा रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस पर पलटवार करते हुए भाजपा को क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा देने की बात कर रही है। भाजपा नेता रणबीर सिंह ने अपने मलाड़ी में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस विधायक ओर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने यहां कोई काम नहीं किया है। अब उनकी इस बात पर नूरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रधान सुशील मिंटू ने पलटवार करते हुए कहा कि रणबीर सिंह निक्का पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार के नेता रहे चुके है। उन्हें मौजूदा विधायक मंत्री व भाजपा सरकार के समय क्या काम हुए हैं उनके बारे में कुछ बताना चाहिए था ।
नूरपुर ब्लाक कमेटी प्रधान सुशील मिंटू ने कहा कि हैरानी की बात है कल रणबीर सिंह निक्का हमारे गांव मलाड़ी में गए थे। वहां उन्होंने कहा कि यहां जो प्रधान, उप प्रधान रहे है वह कांग्रेस के रहे है। वह यहां आज तक रास्ता नहीं बना सके। मैं उनको मीडिया के माध्यम से बताना चाहता हूं कि जो भी मलाडी गांव में काम हुए है वो सब अजय महाजन की देन है। यहां रास्ता भी बना है और जो रास्ता नहीं बना है उसके पीछे की वजह जमीनी विवाद है यहां नालियां ,पुलिया पीने का पानी भी कांग्रेस के समय में दिया गया है। यहां जो आठवीं से दसवीं तक स्कूल है वह स्व. सत महाजन की देन है ओर उसे जमा दो का दर्जा अजय महाजन ने दिलवाया है।
सुशील मिंटू ने कहा कि यहां ज्यादातर काम कांग्रेस ने करवाया है। जो रणबीर सिंह निक्का मकानों की बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं और सभी को मकानों की पर्चियां बांट रहे हैं इन्हें यह मालूम नहीं है कि यहां मकानों की जियो टैगिंग किए चार साल हो गए है। एक भी मकान नहीं आया है। वहां दो मकान इस पंचायत में स्व. सत महाजन की ओर से दिए गए है। उन्होंने कहा की हैरानी की बात है कि यह खुद संगठनात्मक महामंत्री रहे है और राकेश पठानिया के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। राकेश पठानिया अब वन मंत्री हैं उनके लिए एक शब्द भी नहीं बोल पाए और अजय महाजन अजय महाजन ही करते रहे है। लगता है कि इनको अजय महाजन की बढ़ती लोकप्रियता के रात को सपने भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मलाडी गांव कांग्रेस का है और उन्हीं का रहेगा।
