By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोकसभा चुनाव में हार को लेकर शिमला में कांग्रेस का मंथन… दो सदस्यीय कमेटी पूछ रही हार के कारण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोकसभा चुनाव में हार को लेकर शिमला में कांग्रेस का मंथन… दो सदस्यीय कमेटी पूछ रही हार के कारण
himachalpolitical

लोकसभा चुनाव में हार को लेकर शिमला में कांग्रेस का मंथन… दो सदस्यीय कमेटी पूछ रही हार के कारण

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/07/15 at 2:09 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीट पर कांग्रेस की हार के कारणों को जानने के लिए शिमला में मंथन शुरू हो गया है।एआईसीसी द्वारा सांसद रजनी पाटिल और पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया की दो सदस्यीय कमेटी हार की समीक्षा के लिए बनाई गई है जो आज और कल चारों लोकसभा सीट के मंत्री, विधायक,संगठन के लोगों से बैठके कर हार के कारण ढूंढेगी और विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को सौंपी जाएगी।

उपचुनाव के बाद सरकार अब पूरी तरह से स्थिर

बैठक में पहुंची कमेटी सदस्य रजनी पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हार को लेकर सरकार,पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाएगी।सभी से बैठक कर पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और उसके बाद पार्टी हाई कमान आगामी निर्णय लेगा।हिमाचल के बाद उत्तराखंड में भी हार की समीक्षा की जाएगी।वहीं बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार को लेकर दो दिन कमेटी मंथन करेगी और हार के कारणों की जानकारी हासिल की जाएगी। उपचुनाव के बाद सरकार अब पूरी तरह से स्थिर और सीएम सुक्खू से संगठन के लोगों को निगमों और बोर्ड में नियुक्तियां देने का आग्रह भी किया जाएगा।

भाजपा चुनाव में करती है एजेंसियों का दुरुपयोग

समीक्षा बैठक में पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा की जा रही है। चारों लोकसभा सीट पर कांग्रेस हारी है लेकिन कांग्रेस का वोट शेयर 14 फ़ीसदी बढ़ा है। पार्टी हाई कमान ने हार के कारणों को लेकर कमेटी गठित की है जो सभी से बातचीत कर कारणों की जानकारी जुटा रही है। विधान सभा उप चुनाव में भविष्य की राजनीति को हिमाचल की जनता ने आईना दिखा दिया।जनता के वोट से चुनी सरकार को नोट के दम से गिराने की कोशिश की गई लेकिन हिमाचल की जनता ने बता दिया कि हम घर भी बिठा देते हैं। भाजपा चुनाव में एजेंसियों का दुरुपयोग करती है लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं है।

कल पीएम मोदी से मुलाकात कर हिमाचल के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

बैठक के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना हुए और कल हिमाचल के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर सीएम सुक्खू की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है। जिसमें मुख्य रूप से बिजली प्रोजेक्ट्स पर 12 फ़ीसदी फ्री रॉयल्टी पिछली सरकार ने माफ की थी उसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से बात की जाएगी। इसके अलावा हिमाचल को बीबीमबी से 4300 करोड़ लेना है और आपदा में राहत राशि का मुद्दा पीएम मोदी के समक्ष उठाया जाएगा।

वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बैठक के बाद कहा कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हार के कारणों को लेकर सभी से बात कर रही है लेकिन अब सरकार पूरी तरह से स्थिर और स्थायी है।विपक्ष साजिश और षड्यंत्र की राजनीति छोड़कर प्रदेश हित में काम करे।नेता प्रतिपक्ष को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि हमने सरकार को गिराने की कोशिश की लेकिन नहीं गिरा पाए और चार महीने तक अस्थिरता का माहौल प्रदेश में बनाया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष को सत्ता की लालसा नहीं रखनी चाहिए।प्रदेश में ऑपरेशन लॉट्स पूरी तरह विफल हो गया है। विपक्ष सत्ता में आने का शॉर्ट कट न ढूंढे और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। सरकार स्थिर होने के बाद अब वितीय मोर्चे पर काम करेगी।

TAGGED: Shimla Congress brainstorming over defeat in Lok Sabha elections
Chandrika July 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बल्हघाटी में इस बार टमाटर का बंपर कारोबार… किसान पहुंचे 10 करोड़ से पार
Next Article पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्यमंत्री व तकनीकि शिक्षा मंत्री पर बरसे… बोले जनता को कर रहे गुमराह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?