By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्यमंत्री व तकनीकि शिक्षा मंत्री पर बरसे… बोले जनता को कर रहे गुमराह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्यमंत्री व तकनीकि शिक्षा मंत्री पर बरसे… बोले जनता को कर रहे गुमराह
himachalpolitical

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्यमंत्री व तकनीकि शिक्षा मंत्री पर बरसे… बोले जनता को कर रहे गुमराह

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/15 at 2:58 PM
Share

बिलासपुर:सुभाष ठाकुर(TSN)-पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के औहर में बीते रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पर्यटन परिसर की आधारशिला रखने पर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है।गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पहले हो चुके विकास कार्यों के शिलान्यास का दोबारा शिलान्यास करके गलत परंपरा चला रही है।जोकि प्रदेश की जनता द्वारा चुनी गई सरकार व उसके मुखिया को शोभा नहीं देती।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि औहर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस पर्यटन परिसर का शिलान्यास किया, उसका साल 2022 में 11 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा पहले कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि जिसका पहले ही शिलान्यास हो चुका है,उसका दोबारा शिलान्यास करने का क्या औचित्य है। कहा कि बेहतर होता यदि कांग्रेस सरकार इस कार्य को गति देती। लेकिन,कांग्रेस सरकार बनने के डेढ़ साल बाद भी इसका शिलान्यास ही कर रही है।उन्होंने कहा कि इसमें आंशिक फेरबदल व आंकड़ों का मकडज़ाल डालकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जोकि भाजपा सहन नहीं करेगी। गर्ग ने तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री ने घुमारवीं का दौरा करना ही था, तो कोई विकास के नये कार्य का शिलान्यास करते। लोगों की सुविधा के लिए भाजपा सरकार में खोले गये बंद कार्यालयों को दोबारा बहाल करवाते। भराड़ी में डिनोटीफाई की गई तहसील को दोबारा बहाल करवाते। जिससे लोगों को सुविधा मिलती। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा मंत्री ये कार्य करवाने में तो विफल रहे, लेकिन पर्यटन परिसर का मुख्यमंत्री को गुमराह करके दोबारा शिलान्यास करवा दिया।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि बिलासपुर जिला के लोग गुमराह नहीं होंगे।गर्ग ने मांग की कि बिलासपुर जिला में सतलुज नदी पर बनने वाले भंजवाणी पुल का निर्माण कार्य सरकार शीघ्र शुरू करवाये।इस पुल के लिए केंद्र सरकार ने पहले ही 103करोड़ रूपये स्वीकृत कर रखे हैं।लेकिन, स्वीकृत मिलने के सालों बाद अभी तक इस पुल के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लिहाजा,प्रदेश सरकार इस पुल के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करवाये।

TAGGED: Bilaspur former minister Rajender garg
Chandrika July 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोकसभा चुनाव में हार को लेकर शिमला में कांग्रेस का मंथन… दो सदस्यीय कमेटी पूछ रही हार के कारण
Next Article हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून..अब 17 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने का अनुमान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?