सोलन/योगेश शर्मा: सोलन सदर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार धनीराम शांडिल ने शनिवार को पैतृक गांव बशील में परिवार समेत अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। शांडिल ने कहा कि मतदान करने से ही वे लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं और बेहतर विकास का चयन मतदान के द्वारा ही किया जा सकता है।
बता दें कि सोलन सीट पर साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी ससुर दामाद आमने-सामने है। फिलहाल जिला में मतदान 5:00 बजे तक मतदान होना है, कितना प्रतिशत मतदान इन चुनाव में होता है यह तभी पता लग पाएगा।
