मंजूर पठान,चंबा: आज प्रदेश भर में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है जिसे देख लग रहा है कि लोगों के बीच एक उत्सव का माहौल है और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं यह बात है डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आशा कुमारी ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रहा है उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी की दो तिहाई बहुमत के साथ हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में पार्टी हिमाचल प्रदेश में बेहतरीन तरीके से काम करेगी।
बता दें की आशा कुमारी ने अपने रूल्याणी स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मत का इस्तेमाल किया और उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा की लोगों में काफी उत्साह हैं और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है ।
