नादौन (एकता): कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन में भबडां बूथ पर जाकर वोट डाला।
उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ने कांग्रेस के लिए मतदान किया है।
