मंड़ी:परी शर्मा- पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार को साफ तौर पर कहा है कि वो मंडी को नजरअंदाज नही कर सकती है। मंडी में मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार मंडी को नजर अंदाज करके सरकार नही चला सकती ।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने समर्थन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मंडी चट्टान की तरह खड़ी रही। थोडी सी कमी से सरकार नही बन पाई ,लेकिन मंडी में हमारी सरकार है। यंहा 10 मे से 9 सीटे जीती है और 1993 में भी 10 मे से 9 सीटे जीती थी। उन्होने कहा कि कांग्रेस को भाजपा ने चुनाव में कड़ी चुनौती दी, भले ही थोडे से सीटों का अंतर रहा। हमने जनादेश का सम्मान किया है और उसे स्वीकर किया है। किसी ने कल्पना नही की थी कि एक सीट 60 वोट से हारेगें।
राजनीति में कुछ भी हो सकता है
जयराम ठाकुर ने कहा कि हम मंडी जरूर जीते लेकिन सरकार नही बन पाई। मंडी के इस योगदान को व्यर्थ नही जाने दिया जाएगा। इस एहसान को जिंदगी में कभी भूला नही सकूंगा लेकिन जब फिर मौका मिलेगा ,इस एहसान को चूकता किया जाएगा। उन्होने कहा कि जो कमी रहा उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत के साथ संघंर्ष करेगे और इस संघर्ष के लिए जरूरी नही कि हमे पांच साल का इंतजार करना पड़े , क्योकि राजनीति में कुछ भी हो सकता है।
