मंजूर पठान, चंबा:भाजपा जाति धर्म के नाम पर राजनीति करती है हम लोग विकास के नाम पर राजनीति करते थे, करते हैं और करते रहेंगे। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने अपने चंबा दौरे के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर के चुनावी प्रचार के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कही। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रतिभा सिंह में हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जितना भी विकास चंबा जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में हुआ है वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। हिमाचल प्रदेश के हर पत्थर पर विकास का नाम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है और भाजपा झूठी बातों से लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने साफ तौर पर कहा है की लोगों की भीड़ से साफ हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी और आते ही सबसे पहले ओल्ड पेंशन को लागू करेंगे। उसके बाद हर साल एक लाख सरकारी नौकरी हिमाचल प्रदेश में देंगे।
