Hamirpur, Arvind-:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर हमीरपुर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को याद किया और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि आज़ादी के बाद देश में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका रही है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा के चलते देश को मजबूती मिली है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज़ादी से लेकर आज तक लोकतंत्र और संविधान की निरंतर रक्षा की है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस ने पार्टी को और अधिक मजबूत करने तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर चलने का संकल्प लिया है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को ग्रामीण स्तर तक पहुचाकर संगठन को सशक्त किया जाएगा और आज़ादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान से नई पीढ़ी को अवगत कराया जाएगा।
