ऊना (एकता) : हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री राजनीतिक का बड़ा चेहरा है। वह राजनीति में खासा रसूख रखते हैं। वह वर्तमान में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना डिस्ट्रिक्ट के हरौली विधानसभा से विधायक भी हैं। मुकेश अग्निहोत्री का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प है। आइए जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में।
पंजाब के संगरूर में हुआ मुकेश अग्निहोत्री का का जन्म
मुकेश अग्निहोत्री का जन्म पंजाब के संगरूर में 9 अक्टूबर 1962 को ओंकार चंद शर्मा के यहां हुआ। मुकेश अग्निहोत्री की प्रारंभिक शिक्षा ऊना डिस्ट्रिक्ट से ही हुई है, जबकि उन्होंने पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक रिलेशन और एमएससी की डिग्री भी हासिल की है।
राजनीति में आने से पहले पेशे से पत्रकार थे मुकेश अग्निहोत्री
कांग्रेस के एक तेजतर्रार नेता माने जाने वाले मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा भी हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना डिस्ट्रिक्ट के हरौली विधानसभा से विधायक भी हैं। वह पिछले 4 बार से विधायक हैं। बता दें कि राजनीति में आने से पहले वह पेशे से पत्रकार थे। उन्होंने जनसत्ता में 10 सालों तक पत्रकारिता की। पत्रकार रह चुके अग्निहोत्री लिखने-पढ़ने के साथ म्यूजिक और बैडमिंटन खेल का शौक रखते हैं।
4 बार जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव
मुकेश अग्निहोत्री हरौली विधानसभा से विधायक हैं। वह पिछले चार बार से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। उनका सियासी सफर 2003 में शुरू हुआ था, जब कांग्रेस के वीरभद्र सिंह ने उन्हें सतोकगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद वह 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से मुकेश को बड़ा चेहरा माना जाता है।
मुख्यमंत्री पद के हो सकते है उम्मीदवार
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ओर से सीएम पद के लिए चेहरा अभी साफ नहीं किया है तो ऐसे में क्यास लगाए जा रहे है कि इस चुनाव में अगर कांग्रेस को बहुमत मिलती है तो सीएम पद के रेस में मुकेश अग्निहोत्री भी हो सकते है। वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष होने की वजह से इनकी डवेंडरी और मजबूत हो जाती है।
