चंबा (एकता): हिमाचल में कई ऐसे जनजातीय क्षेत्र हैं जहां मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ती है। उन्हें मिलों पैदल सफर तय करना पड़ता है। वहां न तो कोई बस ना ही कोई वाहन जाता है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुर्छ मतदान केंद्र की।

मुर्छ तक पहुंचना अभी भी लोगों के लिए चुनौती से कम नहीं
पांगी के मुर्छ मतदान केंद्र को साल 2017 तक चंबा का दुर्गम और सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र का तमगा मिला था। जहां सड़क से करीब 10 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं मतदान केंद्र तक बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को पालकी या पीठ पर उठाकर पहुंचाना पड़ता है। मुर्छ तक पहुंचना अभी भी लोगों के लिए चुनौती से कम नहीं है। इस मतदान केंद्र के अंतर्गत गांव 97 मतदाता आते हैं। प्राथमिक पाठशाला चस्क में मतदान केंद्र बनाया जाता है। बता दें कि जिला निर्वाचन आयोग ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
