हमीरपुर:अरविंद सिंह (TSN):नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमीरपुर की अनदेखी का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्याकाल में शुरू हुए सरकारी कार्यालय,अस्पतालों और कॉलेजों को बंद किया गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमीरपुर होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भोरंज,नादौन,सुजानपुर में जलशक्ति विभाग,लोनिवि और बिजली बोर्ड के कार्यालय डिनोटिफाई किए गए हैं।
वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तीनों उपचुनावों में भाजपा जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। सीपीएस की नियुक्ति के मामले में कोर्ट से जल्द फैसला आने वाला है।उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव लोक सभा चुनाव के साथ हो सकते थे,लेकिन चुनावों को सरकारी तंत्र से प्रभावित करने के लिए बाद में चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनावों में करोड़ों रूपये के खर्च के लिए कांग्रेस सरकार और सीएम सुक्खू जिम्मेवार है। चार सीट पर उपचुनावों में हार के सवाल पर कहा कि इस पर मंथन किया जाएगा।
नादौन में आयकर विभाग की छापेमारी के सवाल पर कहा ये
नादौन में आयकर विभाग की छापेमारी के सवाल पर जयराम ठाकुर ने अनभिज्ञता जाहिर की है.उपचुनावों के बाद सरकार बनाने के दावे के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने भी कहा था कि सरकार बनाएंगे लेकिन प्रदेश कांग्रेस में सियासी भूचाल थमा नहीं है।अभी भी कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोरों पर है। लोस चुनावों में प्रदेश कांग्रेस की बुरी हार के लिए कांग्रेस की कमेटी रिपोर्ट लेने के लिए हिमाचल आ रही है।वह विपक्ष के नाते सामने हैं लेकिन जो कुछ होगा वह कांग्रेस में होगा।उन्होंने कहा कि कार्रवाई का जोर विधायकों को दिखाया गया इसके लिए वह लोगों के स्वाभिमान के लिए चुनाव में हैं।
