संजु चौधरी,शिमला:महिला सुरक्षा की बात करने वाली बीजेपी सरकार में दो साल की बच्ची भी सुरक्षित नही हैं। मनाली में दो साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। वह बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। भाजपा शासित राज्यों में यह नया नहीं हैं। देश भर में बीजेपी शासित राज्यों में यही हाल है। बीजेपी बलात्कारीयों के बल पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा को लेकर यह बड़ा ब्यान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट ने दिया है।
सुप्रिया श्रीनेट ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि गुजरात में चुनाव से पहले 11 बलात्कारियों को रिहा किया गया। हरियाणा में पैरोल पर आए बलात्कारी बाबा राम रहीम से हिमाचल के मंत्री चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांग रहें हैं। ऐसे लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कर रहे हैं। हजारों शिकायतें हेल्पलाइन पर की गई हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलेस हैं।
इस दौरान सुप्रिया श्रीनेट ने बीजेपी के कांग्रेस पर मंदिरों की राजनीति के आरोप पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मंदिर भाजपा के बाप की जागीर नहीं हैं उन्होंने कहा की स्मृति ईरानी को जो मंत्रालय दिया गया हैं उसके काम की बात नहीं करती हैं। उन्हें दुष्प्रचार मंत्रालय का मंत्री बना देना चाहिए।
