भावना,शिमला: नगर निगम शिमला के चुनाव की घोषणा हो चुकी हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल इन चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं नगर निगम शिमला के इन चुनावों में फर्जी वोटर लिस्ट बनाने के आरोप भी भाजपा की ओर से लगातार कांग्रेस पर लगाए जा रहे हैं।
भाजपा के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैंI इस दृष्टि से भाजपा ने पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी को इन नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है और उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, विधायक त्रिलोक जम्वाल, चेतन ब्रागटा, शिशु भाई धर्मा संघ एक सशक्त टीम का गठन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाल ही में वार्ड के प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी और वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति भी की हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक सशक्त नेतृत्व है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का लगातार मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिल रहा हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इन चुनावों को जीतने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है, पहले कांग्रेस ने वोटर लिस्ट का चयन अपने हिसाब से किया। अगर कांग्रेस पार्टी सच्ची पक्की होती तो 2022 की वोटर लिस्ट पर चुनाव करवाती ना की 2017 की वोटर लिस्ट पर और अब तो शिमला नगर निगम में कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में वोट बना रहे हैं जिसके कारण यह चुनाव सत्य से परे होंगे। फिर भी भाजपा उनके वोटों के दावों का खंडन भी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव प्रक्रिया को अपने हिसाब से बनाने का पूर्ण प्रयास किया है जिसके तहत यह चुनावी रोस्टर भी आया हैं। इससे पूर्व में जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने 41 वार्डों को फिर 34 वार्ड बना डाला वह प्रक्रिया भी ठीक नहीं थी। जब 41 वार्डों का चयन डीलिमिटेशन के हिसाब से हुआ था तो 34 वार्ड भी डीलिमिटेशन के हिसाब से ही ठीक करने चाहिए थे।
कर्ण नंदा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि प्रशासन अच्छा कार्य कर रहा है और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर रहा हैं।
