अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर भाजपा कार्यकर्ता व नेता सत्ता छीन जाने के बाद बेहद हताश हैं और बौखलाहट में हैं। बीते 3 महीनों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं,लेकिन भाजपा नेता सत्ता से बाहर होना अब तक स्वीकार नहीं कर पाए हैं। किन्नौर भाजपा नेता सूरत नेगी किन्नौर विधानसभा सीट पर मिली करारी हार को अब तक नहीं पचा पाएं है और इसी हताशा में बेबुनियादी आरोप राजस्व एवं बागवानी मंत्री पर लगा रहे हैं। यह बात प्रेस को दिए अपने ब्यान में किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता केसर नेगी ने कही।
केसर नेगी ने कहा कि भाजापा नेता सूरत नेगी का मंत्री पर तबादलों में पक्षपात करने व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य करने का आरोप हास्यप्रद हैं व किन्नौर की जनता की ओर से उन्हें नकारे जाने की हताशा मात्र हैं। सूरत नेगी ने भाजपा शासन में जिस प्रकार सरकारी कर्मचारियों का शोषण किया यह किन्नौर की जनता को भलीभांति ज्ञात हैं। आए दिन भाजपा शासन में सरकारी कर्मचारियों की प्रताड़ना की शिकायत आती थी। सरकारी रसूख का गलत इस्तेमाल कर सूरत नेगी ने किस प्रकार किन्नौर में अफसरशाही का इस्तेमाल अपने राजनैतिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए किया यह सब जानते हैं।
केसर नेगी ने कहा कि राजस्व मंत्री की ओर से बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का कार्य किया जा रहा हैं। न्यायसंगत तबादलों को ही बिना किसी पक्षपात के मंत्री की ओर से स्वीकृति प्रदान की जा रही हैं, जबकि पूर्व में जब भाजपा का शासन था और सूरत नेगी प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष थे तो तबादलों के मामलों में सरेआम पक्षपात होता रहा। जिन कर्मचारियों के परिवार कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए थे उन्हें पूरे पांच साल प्रताड़ित किया गया या उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
सरकारी कर्मचारियों को यदि तबादला करवाना होता था तो उनके परिवार को भाजपा का पटका पहनना अनिवार्य होता था लेकिन आज ऐसी परिस्थिति नहीं हैं। सूरत नेगी का बागवानी मंत्री पर किन्नौर में विकास ना करा पाने का आरोप लगाना केवल उनकी बौखलाहट है और कुछ नहीं क्योंकि आज चौरा से लेकर सुमरा तक किन्नौर के हर गांव का एक समान विकास की रूपरेखा मल राजस्व एवं बागवानी मंत्री की ओर से तैयार की जा चुकी है और इस दिशा में हर विभाग को आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री हर विभाग के साथ हर दिन किन्नौर में विकास को नए आयाम देने पर चर्चा कर रहें हैं ताकि किन्नौर देश का नंबर वन एक जिला बन सके। आज बागवानी के क्षेत्र में प्रदेश के बागवानों के हित में सरकार की ओर से लिए जा रहे तमाम फैसले बागवानी मंत्री के बीते 3 महीनों के लगातार प्रयासों का परिणाम हैं।
नोतोड़ के मामले सुलझाने का मुख्यमंत्री ने किया हैं ऐलान
केसर नेगी ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में नोतोड़ के मामले को सुलझाने का एलान मुख्यमंत्री ने किया है तो यह भी मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से लगातार नोतोड़ के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने का नतीजा हैं। आज किन्नौर में हर विभाग में अधिकारी अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु सजग है और हर विभाग में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही हैं तो वो राजस्व बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की कार्यकुशलता की वजह से संभव हुआ हैं।
केसर नेगी ने कहा कि सत्ता छिन जाने की छटपटाहट व राजनीतिक तौर पर नकारे जाने की बौखलाहट में सूरत नेगी मंत्री जगत सिंह नेगी पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं जिसे किन्नौर कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। किन्नौर कांग्रेस ने भाजपा नेता सूरत नेगी को चेताया कि वह कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर तथ्यहीन व बेबुनियादी आरोप लगाना बंद करे अन्यथा किन्नौर कांग्रेस उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।
