Hamirpur, Arvind-पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने हमीरपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा दुबई का दौरा करने जा रहे हैं, लेकिन इस बारे में जनता को कोई जानकारी नहीं दी गई।
डॉ. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जब विदेश गए थे, तो उन्होंने हिमाचल की जनता को पहले से सरकारी तौर पर अवगत कराया था। उन्होंने यह भी कहा कि राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को लेकर की गई आलोचना में गलत बयानबाजी की, जो उचित नहीं थी।डॉ. वर्मा ने सवाल किया कि जब राणा निजी दौरे पर जा रहे हैं तो जनता को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी जा रही। उन्होंने यह भी बताया कि सूत्रों के अनुसार राणा विदेश में बिजनेस डील करने जा रहे हैं और जनता को बताया जाना चाहिए कि इससे उन्हें क्या लाभ होगा।उन्होंने कहा किकिसी के निजी जीवन पर टिप्पणी करना राजनीति का हिस्सा नहीं होना चाहिए। अगर विदेश दौरे से जनता को फायदा होगा तो इसके बारे में अवगत कराना आवश्यक है।
