शिमला (एकता): हिमाचल में विधानसभा चुनाव के मतदान होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली आना-जाना शुरू हो गया है। इसी बीच राजनीतिक गतिविधियों का फीडबैक देने के लिए मंगलवार को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली पहुंचे।
बता दें कि दिल्ली में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित इन नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि अभी पिछले दिनों पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर चुके हैं।
