चम्बा:मंजूर पठान (TSN)-हिमाचल प्रदेश में लोक सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस भाजपा आमने सामने है.दोनो सियासी दल लगातार अपने अपने तरीके से पार्टी कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनावों के लिए तैयार कर रहे है,इसी के चलते कांग्रेस पार्टी लगातार चंबा कांगड़ा संसदीय सीट के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रही है और उन्हें अहम टिप्स दे रही है.इसी के चलते आज चंबा जिला के चुराह विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और युवा नेता यशवंत सिंह खन्ना की अगुवाई में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कमल ठाकुर और उपाध्यक्ष परवेज अली ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा.
इस दौरान यशवंत सिंह खन्ना ने भाजपा पर भी जुबानी हमला बोलते हुए कहा की जिन कांग्रेस के छय विधायकों ने पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया है उन्हें मुंह छिपाना पड़ रहा है और उन्हें चुनावों के दौरान प्रदेश की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी और इन छय सीटों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी चारों संसदीय सीट भी जीतेगी.यशवंत सिंह खन्ना ने कहा कि मीटिंग का मुख्य मकसद लोक सभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के किए कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा रहा है,ताकि कांग्रेस विचार धारा को आगे बढ़ाया जाए.उन्होंने भाजपा पर जुबानी ह*मला बोलते हुए कहा की की कुछ कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस को तोड़ने की नाकाम कोशिश की है,उनको इसका जवाब प्रदेश की जनता देने वाली है और कांग्रेस पार्टी उन सभी छय सीटों को जीतेगी यह तय है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी ।वहीं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा की पार्टी के आदेशों पर हर विधान सभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनावों पर रणनीति तैयार की जा रही है और कांग्रेस पार्टी सभी उप चुनावों सहित लोक सभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।
