नाहन/देवेन्द्र कुमार-नाहन के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन शहर में आभार रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया।
अच्छे फैसलों के साथ सरकार की शुरुआत
आभार रैली के दौरान अजय सोलंकी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए सोलंकी ने कहा कि शहर के बाद नाहन विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में जाकर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे ,क्योंकि उन्हें पूरी विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग मिला है । अजय सोलंकी ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता को एक जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ मुख्यमंत्री मिला है, जो आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ अच्छे फैसलों के साथ सरकार की शुरुआत की है । आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगे।
