By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मज़दूरों की समस्याओं और न्यूनतम वेतन बढ़ाने को सीएम से मिलेगी इंटक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > मज़दूरों की समस्याओं और न्यूनतम वेतन बढ़ाने को सीएम से मिलेगी इंटक
political

मज़दूरों की समस्याओं और न्यूनतम वेतन बढ़ाने को सीएम से मिलेगी इंटक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2022/12/14 at 4:07 PM
Share
बीबीएन/जगत सिंह-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और सुखविंदर सिंह सूक्खु के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हिमाचल इंटक ने यूनीकेम चौक पर मज़दूरों व राहगीरों को लड्डू बांटे।प्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश इंटक प्रवक्ता व इंडस्ट्री एम्प्लॉय फेडरेशन (इंटक) के वाईस चेयरमैन ओम शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा की अगुवाई में इंटक कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर खुशी जाहिर की।
इंटक कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सूक्खु जमीन से जुड़े आम नेता हैं और उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के आम व मज़दूर वर्ग को उनसे खासी उम्मीद है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि जल्द इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश समन्वयक महिमन चंद्र व प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा की अगुवाई में पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्हें ज्ञापन सौंपकर मज़दूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने, ईएसआई पीएफ, हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार व अन्य समस्याओं के हल की मांग की जाएगी।
हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार की उम्मीद 
इंटक के प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सूक्खु लंबे संघर्ष के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है।  उन्होंने कहा कि इंटक ट्रांसपेरेंसी एक्ट और उनके द्वारा जनहित में लिए सभी फ़ैसलों का स्वागत करती है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने आखरी 6 महीने में बिना बजट के वोट बटोरने के लिए जो घोषणाएं की उनकी समीक्षा का फ़ैसला बिल्कुल सही है। ओम शर्मा ने कहा कि हिमाचल फार्मा हब होने के साथ साथ बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां देशभर के लोग उद्योगों में काम कर रहे हैं। इंटक जल्द मज़दूरों की अहम समस्याओं के लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलेगी और कामगारों को पेश आ रही दिक्कतों के हल का प्रयास किया जाएगा। ओम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु हिमाचल में  इंटक के कर्णधार हैं। इंटक ,   सरकार और मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
TAGGED: INTUC
Chandrika December 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रवासी पक्षियों से गुलज़ार पौंग झील,झलक पाने के लिए पहुंच रहे सैलानी
Next Article कांग्रेस विधायक ने जताया शहर की जनता का आभार, निकाली आभार रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

नाहन में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली.. डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?