By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संजोली मस्जिद विवाद पर कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा की अपने पार्षदों सहित अन्य को नसीहत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संजोली मस्जिद विवाद पर कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा की अपने पार्षदों सहित अन्य को नसीहत
himachalNews

संजोली मस्जिद विवाद पर कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा की अपने पार्षदों सहित अन्य को नसीहत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/02 at 5:45 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-संजोली स्थित मस्जिद विवाद थमता नही आ रहा है।रविवार को संजोली मस्जिद के के बाहर युवक के साथ मारपीट के बाद गुस्साए लोगों ने मस्जिद का किया घेराव किया था और जमकर नारेबाजी की थी. स्थानीय लोगों ने संजोली स्थित मस्जिद के अवैध होने के आरोप लगाए थे ।स्थिति को संभालने DC व SP को मौके पर पहुंचना पड़ा था।आज विधायक हरीश जनारथा ने इस विवाद पर अपने पार्षदों सहित अन्य को नसीहत दे डाली की इस मूददे पर राजनीति न करें और शिमला शहर की शांति को भंग न करें।

न करे राजनीति,किसी और क्षेत्र के विवाद से न करे शिमला की शांति भंग

विधायक हरीश जनारथा ने सोमवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह विवाद दो गुट्टों के आपसी झगड़े के कारण पैदा हुआ है।यह झगड़ा मल्याणा क्षेत्र में हुआ है।इस मूददे को बढ़ाया जा रहा है।यह मल्याणा में झगड़ा हुआ है वहां के पार्षद सहित सिमिट्री व भट्टकुफर के पार्षद ने मिलकर इस झगड़े को संजोली में पहुंचा दिया।पुलिस को इस झगड़े में FIR दर्ज करने के पहले निर्देश दे दिए थे।इस मामले को हिन्दू व मुस्लिम समुदाय का रूप दिया गया वह बिल्कुल गलत है।शिमला एक शांतिप्रिय जगह है और इसकी शांति भंग न करें।उन्होंने कहा जो अवैध मस्जिद की बात कर रहे हैं तो यह मस्जिद 1950 से पहले की है।यहां जो अवैध निर्माण हुआ है उसका मामला चल रहा है और उसकी सुनवाई शनिवार को है।वक्फ बोर्ड इस केस केस को लड़ रहा है।यह मामला 2009 से यह मामला चल रहा है।इसके बाद कितनी सरकारें आयी।इस मामले में किसी धर्म समुदाय पर बोलना उचित नही।

पार्षदों के बोलने से किसी को वैध या अवैध नही बोला जा सकता

हरीश जनारथा ने कहा कि कल जो विवाद हुआ उसमे अधिकतर लोग भट्टाकुफ़्फ़र व मल्याणा क्षेत्र के थे और कुछ कांग्रेस के पार्षद भी थे।यह विवाद शिमला विधानसभा क्षेत्र में क्यों किया जा रहा है।पार्षदों के बोलने से किसी को वैध या अवैध नही बोला जा सकता।यह मामला कोर्ट में है और इस पर निर्णय भी वही देगा।किसी के बोलने से से किसी की दुकानें बंद भी नही की जा सकती।पुलिस को इस बाबत बोल दिया गया।सभी का पंजीकरण बोला है।जो पंजिकृत नही उस पर पुलिस कार्यवाही करेगी।उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि हम सक्षम है अपने क्षेत्र को संभालने के लिए आप अपना क्षेत्र देखें जहां से आप को चुना है।इस मामले में कांग्रेस के पार्षद भी हैं और जो लोग वहां थे वह एक राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं।आज मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है।

TAGGED: Shimla MLA Harish Janartha
Chandrika September 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम बदलते रहते हैं अपना स्टैंड..आर्थिक स्थिति मजबूत है तो विकास कार्यों पर रोक क्यों : राजेंद्र राणा
Next Article विपक्ष ने अध्यक्ष के खिलाफ दिया सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?