By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली चुनावी रैली,भाजपा पर जमकर किए वार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > शिमला ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली चुनावी रैली,भाजपा पर जमकर किए वार
himachalpoliticalpolitical

शिमला ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली चुनावी रैली,भाजपा पर जमकर किए वार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/09 at 5:35 PM
Share

संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली चुनावी रैली शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुटी में आयोजित हुई। यहां पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला भी शामिल हुए। जनसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की भाजपा सरकार और हिमाचल सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि मुझे 9 हजार डेलीगेट ने चुन कर अध्यक्ष बनाया हैं। मेरा चुनाव कैसे हुआ ये सबने देखा, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किसी ने नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वहां केवल नॉमिनेशन होता है। कांग्रेस में लोकतंत्र है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि 70 सालों में देश में कोई विकास नहीं हुआ। भाजपा के नेता यह बताएं की हिमाचल सहित देश में सड़कें,अस्पताल, स्कूल,कॉलेज क्या केवल 8 सालों में ही बने हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। देश में 14 लाख सरकारी विभागों में पद खाली है। हिमाचल में 65 हजार पद खाली है लेकिन इसमें भर्ती नहीं की जा रही है। नौजवान सड़कों पर है। देश की जीडीपी गिर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाजी ही करती आई है लेकिन कांग्रेस जो भी वादे करती है उन्हें पूरा भी करती है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन बहाल करने, महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने ,5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा।

उन्होंने पूर्व युपीए सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने हर व्यक्ति को खाने की व्यवस्था करने के लिए फ़ूड सिक्योरिटी कानून लाया। शिक्षा का अधिकार के लिए आरटीई लाई। मनरेगा को लागू कर मजदूरों को रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन यह केवल जुमलेबाजी है। भाजपा सब लोगों को बेवकूफ बना सकती है लेकिन हिमाचल प्रदेश में पढ़े लिखे लोग हैं और यह इनके झांसे में नहीं आने वाले है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 8 अगस्त को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है । अपनी चुनावी रैली के दौरान उन्होंने शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए जनता से समर्थन मांगा और 12 नवंबर को कांग्रेस को वोट डालने की अपील भी की।

admin November 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर जिला के छितकुल में सीज़न की पहली बर्फ़बारी, बर्फ़बारी होने से तापमान में आई गिरावट
Next Article लाहौल-स्पीति में माइनस तापमान, मतदान के लिए Voters के पास बर्फबारी में पैदल चलकर पहुंच रहे उम्मीदवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?