राकेश,ऊना: जिला ऊना में शुक्रवार को पंजाब के कपूरथला से बाबा बालक जा रहे श्रद्धालुओ का एक टेम्पो ऊना-बीहडू रोड़ के तलाई मोड पर अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गया। टेम्पो के पलटने से इसमें सवार 15 के करीब श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया हैं।
हादसा किस कारण हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं,जबकि श्रद्धालुओं के मुताबिक हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हैं। जानकारी के मुताबिक कपूरथला से एक श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को पीर निगाह से माथा टेककर बाबा बालक नाथ के दर्शनों को जा रहा था। जैसे यह टेम्पो ऊना-बीहडू रोड़ के तलाई मोड पर पहुंचा तो वहां यह हादसे का शिकार हो गया। इस टेम्पो में चालीस के करीब श्रद्धालु स्वार थे जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला के सरकारी अस्पताल लाया गया हैं। यहां घायलों का इलाज किया जा रहा हैं।
