बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): हिमाचल प्रदेश के श्री नैना देवी में कांग्रेस पार्टी ने महिला सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा कांग्रेस के सह प्रभारी गुर कीरत कोटली भी विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री नैना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस अलका लांबा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वहीं कांग्रेस की संस्थाओं के द्वारा और उनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रही है। प्रदेश की महिलाएं भाजपा के दौरे के दौरान उनसे महंगाई के ऊपर गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के ऊपर रसोई के डगमगा, बजट के ऊपर हिसाब किताब पूछेंगी और उन्होंने हिमाचल प्रदेश में महिलाओं में एक भारी उत्साह देखा है। जिस तरह से भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं का घरेलू बजट डगमगया है, उसे महिलाएं काफी गुस्से में है।
अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात दिन पर दिन बिगड़ रहे हैं कानून व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है। गुंडागर्दी का माहौल है और जो भी उन्होंने महिलाओं के साथ वादे किए थे , वह वादे भी पूरे नहीं किए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आएगी और कांग्रेस फिर से हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ होगी ऐसा उनका विश्वास है। उन्होंने कहा कि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के महिला सम्मेलन में जिस तरह से महिलाएं उमड़ी है उससे यह साफ हो गया है कि महिलाओं का रुझान इस बार कांग्रेस की तरफ है और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।
