नालागढ़/जगत सिंह: भाजपा मंडल नालागढ़ की ओर से चंदपुर गांव में अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र में मां-बेटे से व हिमाचल में भी मां-बेटे से दुखी है। कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित वर्ग को पिछले 65 बर्षों से केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा हिमाचल में आम आदमी पार्टी सिर्फ मिडिया तक ही सिमित है।उन्होंने कहा हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई असर नहीं है । सांसद सिकंदर ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने ही अनुसूचित वर्ग खास ख्याल रखा है और इस वर्ग के लिए खोली गयी कई कल्याण कारी योजनाए और सविधान निर्माता बाबा डा.भीम राव अम्डेकर के नाम से भी कई शिक्षा संस्थान व स्मारक खोले गए है।
