सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बैलेट पेपर से अभी भी वोटिंग हो रही है। कांग्रेस ने कर्मचारियों के बैलेट पेपर से कम वोटिंग पर संदेह जताया है। पार्टी का आरोप है कि कई कर्मयारियों को बैलेट पेपर नहीं मिले। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में करीब 1.27 लाख कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है, लेकिन इनमें 24 नवंबर तक करीब 38 हजार कर्मचारियों ने ही वोट किया है। उन्होंने कहा कि इतनी कम वोटिंग होना संदेहास्पद है। उन्होेंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कई कर्मचारियों को आवेदन करने के बावजूद वैलेट पेपर नहीं मिल पाए। इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।
चुनाव व आयोग तुरंत ले इस पर संज्ञान
शुक्रवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस सचिव एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 18 ऐसी विधानसभा सीटें थीं। जिनमें जीत हार का अंतर 2 हजार से कम मतों में हुआ था। जिन कर्मचारियों की चुनाव करवाने की ड्यूटी लगी है उनको वोट डालने के लिए EDC यानी इलेक्शन डयूटी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। जिसका फॉर्म नंबर-12 भरकर आवेदन करना था, जिसकी अंतिम तिथि 7 नवम्बर 2022 तय की गई थी परन्तु हैरानी की बात ये है, जिन्होंने आवेदन किया उनमें से भी कई कर्मचारियों को आजतक बेलट पेपर नही मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव रिहर्सल में कर्मचारियों को गाइड करने की कोई सुविधा उपलब्ध नही करवाई गई।
फॉर्म 12 में कर्मचारियों के फोन नम्बर भी दर्ज किए गए थे फिर भी ऐसा होना सन्देहास्पद है। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस में बैलट पेपर जमा करवाने पर रीसिविंग नही दी जा रही। बहुत सारे कर्मचारियों जो कि मुख्यता पुलिस एवं शिक्षा विभाग से है, उनकी ड्यूटी चुनाव से पहले अंतिम समय पर पोलिंग बूथ पर लगाई गई। जिससे वे फॉर्म 12 प्राप्त नही कर पाए और और वे वोट देने से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई साजिश तो नही जिससे सरकारी कर्मचारि वोट न दे सके। उन्होंने कहा कि चुनाव व आयोग को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए एवं इसपर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
मामले पर डीसी सोलन जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये कहा
इस मामले को लेकर डीसी सोलन जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका कुलहरी ने कहा है कि आवेदन करने वाले सभी कर्मचारियों को बेल्ट पेपर उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी वोटिंग के लिए समय और कर्मचारियों के पेपर भी आ रहे हैं।
