By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऑल वेदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा हिमाचल, बौद्ध पर्यटन बढ़ाने को कई देशों से MOU
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऑल वेदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा हिमाचल, बौद्ध पर्यटन बढ़ाने को कई देशों से MOU
himachalpolitical

ऑल वेदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा हिमाचल, बौद्ध पर्यटन बढ़ाने को कई देशों से MOU

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/26 at 10:20 AM
Share

कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: हिमाचल प्रदेश ऑल वेदर टूरिस्ट टेस्टिनेशन की ओर अग्रसर हो रहा। वहीं बुद्धिस्‍ट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी है और कई अन्य देशों के साथ एमओयू साइन शीघ्र हो रहे हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने यहां रायसन में इंटरनेशनल टूरिज्म कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।

बुद्धिस्‍ट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई देशों से हो रहा एमओयू साइन

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय और इंडियन टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में 12वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हिमालय वैगा बांड कैंप, कुल्लू जिला के रायसन में शुरू हुआ। 25 से 28 नवंबर तक इस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य प्री कोविड-19 और पोस्ट कोविड-19 कोविड के कारण जो भी क्षति पर्यटन को पहुंची है उस पर एक मंथन करना है। इस दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस में भारत और विदेश के विभिन्न विवि से 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सत पाल बंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और हम पर्यटकों को इस प्रदेश की ओर आकर्षित करने के प्रयास कर रहे हैं। सरकारी तौर पर प्रयास जारी है और यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बनने व बड़े स्तर के होटल बनने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सर्किट टूरिज्म से जोड़ने के भी प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कांफ्रेंस के दौरान 9 सत्र तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन तकनीकी सत्रों में हुए मंथन से एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार को भेजा जाएगा जिससे कि वह पिछड़ चुके पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिए जाने को लेकर योजनाएं तैयार की जा सकें। शुक्रवार को इसका उद्घाटन हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल रहे। विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग की ओर से एक सेंटर ‘प्रोमोशन आफ इकोलॉजिकल, एडवेंचर, हेल्थ एंड कलचरल टूरिज्म’ का उद्घाटन किया गया है उसे सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाए जाने के लिए यह कॉन्फ्रेंस काफी महत्वपूर्ण है। इस कांफ्रेंस के विषय के अनुसार जो महत्वपूर्ण बातें निष्कर्ष के रूप में उभर के सामने आएंगी। उसे विश्वविद्यालय की तरफ से एडाप्ट किया जाएगा। जिसे आने वाले समय में इस सेंटर को बढ़ावा मिल सके। इसमें विदेशों से भी शोधार्थियों को शोध करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

TAGGED: all weather tourist destination, Buddhist tourism, himachal, MOU
admin November 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस ने हिमाचल में कर्मचारियों की बैलेट से कम वोटिंग पर जताया संदेह, चुनाव आयोग से कही यह बात
Next Article गैस सिलेंडर चेक करते समय हुआ धमाका और फिर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?