By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सिरमौर का अपमान करने पर सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस प्रवक्ता, भाजपा जता रही विरोध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > सिरमौर का अपमान करने पर सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस प्रवक्ता, भाजपा जता रही विरोध
Uncategorized

सिरमौर का अपमान करने पर सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस प्रवक्ता, भाजपा जता रही विरोध

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/06 at 12:16 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से सिरमौर में बूढ़ी दिवली मनाने को लेकर कहीं गई बात का भाजपा विरोध जता रही हैं। भाजपा की ओर से कांग्रेस प्रवक्ता को अपने इस बयान पर माफी मांगने की मांग भी की जा रही हैं। भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता कुशल जेठी को सिरमौर जिले की जनता का अपमान करने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता को सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से सिरमौर की बेइज्जती को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की भगवान राम जब रावण का वध करके आए थे तो सिरमौर के लोगों को एक महीने बाद पता लगा था की भगवान राम ने रावण का वध कर दिया है इसलिए सिरमौर के लोग एक महीने बाद बूढ़ी दिवाली मनाते है ,आज भी सिरमौर के लोग बूढ़ी दिवाली मनाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता की इस प्रकार की सिरमौर के बारे में टिप्पणी निंदनीय  और अशोभनीय हैं।
उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस के प्रवक्ता भूल गए हैं कि हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री  स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार सिरमौर जिले से नाता रखते हैं, सिरमौर जिले में हिमाचल की राजनीति में अग्रिम भूमिका निभाई है। सिरमौर जिला के लोगों के संघर्ष के उपरांत ही हिमाचल को एक स्वतंत्र राज्य बनाया गया था।
कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर भी इसी जिला से मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप भी इसी जिला से संबंध रखते हैं। इससे पूर्व में वीरेंद्र कश्यप भी सांसद के रूप में शिमला संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व कर चुके हैं।
स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार के पुत्र कुश परमार भी विधायक की भूमिका में कार्य कर चुके है, सिरमौर गुरु की भूमि है और वर्तमान में सिरमौर से कांग्रेस के मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी हैं।
सिरमौर जिला में अभूतपूर्व विकास हुआ हैं, आज सिरमौर की जनता पूरे देश भर में और प्रदेश भर में अहम पदों पर काम कर रहे हैं। भाजपा कड़े शब्दों में कांग्रेस के प्रवक्ता के इस बयान की निंदा करती है और उनसे एक बार फिर आग्रह करती है कि उनकी ओर से दिए गए बयान के बाद उन्हें जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
TAGGED: apologize, congress, insulting, protesting, Shimla, Spokesperson
admin March 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिक्षा व्यवस्था का हाल: 286 स्कूलों में नहीं एक भी छात्र,तो तीन हजार स्कूलों में मात्र एक ही शिक्षक
Next Article आरकेएमवी में छात्राओं के साथ मारपीट के खिलाफ़ ABVP का डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, SFI पर लगाए ये आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?