सोलन : योगेश शर्मा- सोलन के साथ लगते शिल्ली दामकड़ी क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती द्वारा घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस को लेकर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है,युवत द्वारा अपने घर के अंदर ही कमरे की छत के पंखे के साथ बने सरिए के कुंडे में रस्सी बांधकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।
मृतका युवती का नाम मोनिका है जिसकी उम्र 25 वर्ष है। युवती देहूँघाट में एक कॉल सेंटर में प्राइवेट जॉब करती थी वहीं एक युवक जोकि मंडी का रहने वाला था, वहां पर उसके साथ ही जॉब करता था। यह दोनों आपस में शादी करना चाह रहे थे पिछले कुछ दिनों से युवती घर से बाहर ही रहने लगी थी जिस पर मृतका की माता ने महिला पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई थी कि इनकी लड़की घर नहीं आती है।
इस संदर्भ में मृतका के पिता ने भी बताया है कि इस शिकायत के संदर्भ में मृतका ने अपना बयान लिखवाया था कि यह जो कुछ कर रही वह अपनी मर्जी से कर रही है और अगर भविष्य में कुछ कर भी लेगी तो उसके जिम्मेदार यह स्वयं होगी इसके बाद वो अपने घर वापस आ गई थी और घर से ही जॉब के लिए आती जाती रहती थी।
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका युवती की मौत पर किसी को भी कोई शक नहीं है फिलहाल युवती ने स्वयं ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है,फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
