संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने ओर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने के बाद अब अन्य तैनातियों का दौर भी शुरू हो गया है। राजनीतिक सलाहकार को तैनात करने के बाद मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार मीडिया नियुक्त किया गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया गया है।
नरेश चौहान सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफी करीबी माने जाते हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस में प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी का कार्यभार देखते रहें हैं। वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें बड़ी जिम्मेवारी देते हुए प्रधान सलाहकार मीडिया नियुक्त किया हैं।
वहीं मीडिया सलाहकार नियुक्त होने पर नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया हैं। उन्होंने बताया कि वे 35 साल से कांग्रेस से जुड़े है और विभिन्न पदों पर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें जो भी दायित्व दिया उन्होंने उसे निभाया है और अब जो जिम्मेवारी दी गई हैं वे उसे भी बख़ूबी निभाने की कोशिश करेंगे।
