नाहन/देवेन्द्र कुमार- डिग्री कॉलेज श्री रेणुका जी स्थित ददाहू मे सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए शपथ समारोह आयोजित किया गया।
मेरिट आधार पर हुआ चयन
कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम कुमारी ने केन्द्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई । मेरिट आधार पर चयनित इन पदाधिकारियों में शबनम चौहान को अध्यक्ष, रोहित को उपाध्यक्ष, निकिता को महासचिव, मीनाक्षी को संयुक्त सचिव, पूनम देवी को तृतीय वर्ष का कक्षा प्रतिनिधि, सलोनी पंवार को द्वितीय वर्ष का कक्षा प्रतिनिधि व सुमन को प्रथम वर्ष का कक्षा प्रतिनिधि के रुप मे शपथ दिलाई गई । केंद्रीय छात्र परिषद में चयनित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम कुमारी ने शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर केंद्रीय छात्र परिषद के संयोजक रमेश कुमार, शिक्षक अभिभावक संघ के प्रधान सोमदत्त शर्मा के अलावा महाविद्यालय के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे ।
