संजीव महाजन,नूरपुर:शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली हैं। जिला कांगड़ा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने शिमला नगर निगम में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने वादे के मुताबिक मात्र पांच माह के कार्यकाल में जनहित के अनेक फैसले लेकर एक अलग छाप छोड़ी हैं। उसी के चलते लोगों के दिलों में कांग्रेस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ हैं।
शिमला नगर निगम के चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत के लिए शिमला की प्रबुद्ध जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली पांच माह की सरकार की कार्यकुशलता पर मुहर लगाई है और भाजपा का सूपड़ा साफ कर उसे फिर से आईना दिखा दिया हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी समस्त टीम ओर पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत संगठन के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
इससे पहले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल किया। अब शिमला नगर निगम और अन्य स्थानों पर हुए उपचुनावों में भाजपा को करारी हार का सबक सिखाया हैं। इससे सिद्ध होता है कि जनता इनके शासन से कितनी कुपित हैं। महाजन ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता चारों संसदीय क्षेत्रों में भी भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए तैयार है जिसके लिए य़ह परिणाम साफ संकेत हैं।
