अनिल कुमार,किन्नौर: जिला किन्नौर के टापरी जानी संपर्क सड़क मार्ग पर बुधवार रात को एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति को मौत हो गई हैं। मृतक की पहचान अनिकुल (27 वर्ष) पुत्र डनडूप छेरिंग, निवासी जानी, जिला किन्नौर के रूप में हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जानी निवासी अनिकुल बुधवार रात को लगभग 10 बजे अप्लाईड फ़ॉर ऑल्टो कार में टापरी की तरफ जा रहा था कि टापरी के पास जानी संपर्क सड़क मार्ग पर कार से अचानक नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सड़क मार्ग से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई जिससे अनिकुल कि मौत हो गई।
रात को इस हादसे के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया लेकिन गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने कार को गहरी खाई में गिरे हुए देखा तो इसकी सूचना टापरी थाने में दी जिस पर एसएचओ टापरी तेन सिंह व एएसआई सुनील वर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे व स्थानीय लोगों की सहायता से शव को गहरी खाई से निकाला व शव को अपने कब्जे में लिया।
वहीं एसएचओ टापरी तेन सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने टापरी थाना में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया हैं।
