संजु चौधरी, शिमला: बीजेपी प्रदेश में हार सामने देखकर घबरा गई हैं। बीजेपी मुद्दों की राजनीति नहीं कर रही है। यह बात सचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विजय इंदर सिंगला ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपचुनावों में कांग्रेस की जीत से जनता ने अपना रुख साफ कर दिया था। कांग्रेस सत्ता में आने पर एक लाख नौकरियां पहले वर्ष देगी। वहीं उन्होंने बताया की कांग्रेस पार्टी पांच नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेंगी। घोषणा पत्र में कांग्रेस हर वर्ग के लिए घोषणा करेंगी और सरकार बनने पर इसे पूरा किया जाएगा।
सिंगला ने कहा की भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह शिमला में आए ओर एक भी उपलब्धि सरकार की नहीं गिना पाए। विजय इंदर सिंगला ने कहा कि अमित शाह को कांग्रेस के 6 बार के मुख्यमंत्री के परिवार पर बोलने से पहले उन्हें सोचना चाहिए था।
